Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री ने वाई-फाई सेटएप स्थापित करने हेतु एक करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ई-ऑफिस परियोजना के सुगम एक्सेस हेतु प्रमुख राजकीय कार्यालयों में वाई-फाई सेटएप स्थापित करने हेतु 01 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में भवांसी-माण्डलू मोटर मार्ग से मसोगी-कूतली-अमाल्डू मोटर मार्ग तक मिसिंग मार्ग के निर्माण कार्य हेतु मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 1.47 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

Advertisements
Ad 29

इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा विकासखण्ड में रा.इ.कॉ पुजारगांव धनारी से सिद्धेश्वर मंदिर होते हुए कुवा तक मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु 29.48 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button