Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बदला मौसम, बदरी-केदार और गंगोत्री-यमुनोत्री में हुई बर्फबारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में बड़ा बदलाव देखने को मिला। बदरीनाथ, केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई।

देहरादून। उत्तराखंड में आज गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में सुबह बर्फबारी हुई, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई। मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में बदलाव की संभावना जताई थी।

मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए पहाड़ों को सफेद चादर में ढक दिया। पूरे क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ के बीच दृश्य बेहद मनमोहक नजर आए। मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले जिलों में मौसम का दूसरा रूप देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisements
Ad 27

वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ सकता है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। मौसम विभाग ने सात जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button