Breaking NewsNational

भीषण गर्मी से परेशान जनता के लिए राहत की खबर, जल्द मिल सकता है तपिश से छुटकारा

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से परेशान जनता के लिए राहत की खबर है। जल्द ही अब इस गर्मी के प्रकोप से छुटकारा मिलने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक, 13 मई के बाद राजस्थान के अलावा देश में कहीं भी लू चलने के आसार नहीं है। यानी 14 मई से तापमान में गिरावट देखी जा सकेगी।

हालांकि 11 से 13 मई तक  दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ेगी। फिर जो तापमान में गिरावट रहेगी वह 24 मई तक जारी रहेगी।

24 मई के बाद फिर होगी तापमान में बढ़ोतरी

Advertisements
Ad 13

24 मई के बाद से तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा सकती है। उसके बाद 18 मई तक अंडमान में और एक जून तक केरल में मानसून पहुंच जाएगा। बता दें कि देश में मानसून का आना तभी माना जाता है, जब वह केरल में आता है। उस लिहाज से देशवासियों को एक जून तक का इंतजार करना पड़ेगा।

मौसम विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 20 मई के बाद केरल में बारिश बढ़ सकती है। ये ही मानसून के आने का संकेत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button