Breaking NewsSports

Asia Cup में MS Dhoni के नाम दर्ज ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया

महेंद्र सिंह धोनी के नाम 2 एशिया कप के खिताब दर्ज हैं। धोनी की तरह मोहम्मद अजहरुद्दीन और रोहित शर्मा ने भी 2-2 बार एशिया कप जीता है।

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है। टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट को 8 बार अपने नाम किया है। भारत ने पहली बार 1984 में एशिया कप में हिस्सा लिया और खिताब अपने नाम किया। हालांकि, 1986 में खेले गए दूसरे संस्करण में भारत शामिल नहीं हुआ। इसके बाद तीसरे एडिशन से अब तक टीम इंडिया हर बार टूर्नामेंट का हिस्सा रही और कई बार विजेता बनी।

लंबे समय तक यह टूर्नामेंट ODI फॉर्मेट में खेला जाता रहा, लेकिन 2016 में पहली बार इसे T20I फॉर्मेट में आयोजित किया गया। उस संस्करण में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। हालांकि, 2022 में खेले गए T20 एशिया कप में श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अब एक बार फिर यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है और भारत के पास दूसरी बार T20 एशिया कप जीतने का सुनहरा मौका है।

धोनी के नाम दर्ज है अनोखा कीर्तिमान

Advertisements
Ad 27

भारतीय कप्तानों की बात करें तो मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा, इन तीनों ने दो-दो बार एशिया कप जिताया है। लेकिन इनमें से सिर्फ एक कप्तान ऐसा है जिसने ODI और T20I दोनों फॉर्मेट में खिताब जीता है। वह दिग्गज कप्तान हैं महेंद्र सिंह धोनी। धोनी ने 2010 में ODI एशिया कप और 2016 में T20 एशिया कप जीतकर इतिहास रचा। आज तक कोई भी भारतीय कप्तान उनके इस रिकॉर्ड को दोहरा नहीं सका है। ऐसा करने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारत ही नहीं बल्कि एशिया के भी इकलौते कप्तान हैं।

टीम इंडिया 10 सितंबर को करेगी आगाज

गौरतलब है कि एशिया कप तीसरी बार T20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। भारतीय टीम एशिया कप 2025 में 10 सितंबर को दुबई में UAE के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इसके बाद भारतीय टीम का पाकिस्तान से 14 सितंबर को मुकाबला होगा। ये मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना आखिरी स्टेज मैच ओमान के खिलाफ 19 सितंबर को अबु धाबी में खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 में भी भिड़ंत हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button