Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बढ़ा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 1488 हुई पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर आई स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में करोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1488 हो गई है।

Corona report

Advertisements
Ad 29

ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में आज दोपहर 2 बजे तक  77 नये कोरोना पॉज़िटिव केस सामने आए हैं। आपको बता दें कि राज्य में अब तक 749 मरीज इलाज़ कराकर कोरोना से ठीक हो गए हैं, जबकि 13 लोग इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं।

वहीं 719 कोरोना संक्रमित मरीज़ मौजूदा समय में इस बीमारी से जूझते हुए उपचार करा रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एवँ इस वायरस को पूरी तरह से हराने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार एवँ स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button