Breaking NewsUttarakhand

जनसेवा और वार्ड के विकास के लक्ष्य को लेकर चल रही वंशिका सोनकर ने स्पष्ट किये अपने इरादे

पार्षद वंशिका सोनकर आज जनता की तकलीफों को दूर करने की सभी मुमकिन कोशिशें कर रही हैं। पीड़ित जनता के दुःख-दर्द के बारे में जानकर वे एक आवाज़ पर चली आती हैं और जनसमस्याओं के निवारण के प्रयास करती नज़र आती हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने जनसेवा के कार्य करके लोगों के बीच आज अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए वे निरन्तर जनहित के कार्य कर रही हैं।

कम उम्र में ही सियासी जमीन पर कदम रखने वाली युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर को राजनीति और समाजसेवा करने की प्रेरणा अपने पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर से मिली। पिता के आशीर्वाद से ही उन्होंने नगर निकाय चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजयी हुईं।

Advertisements
Ad 27

नगर निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र की युवा प्रत्याशी के तौर पर प्रसिद्ध हुईं वंशिका सोनकर प्रचण्ड बहुमत से चुनाव जीतकर वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की पार्षद बनीं। क्षेत्र की जिस जनता ने वंशिका सोनकर को अपना आशीर्वाद देकर पार्षद बनाया, आज वंशिका सोनकर ने उसी जनता की सेवा में स्वयं को समर्पित कर दिया है।

पार्षद वंशिका सोनकर आज जनता की तकलीफों को दूर करने की सभी मुमकिन कोशिशें कर रही हैं। पीड़ित जनता के दुःख-दर्द के बारे में जानकर वे एक आवाज़ पर चली आती हैं और जनसमस्याओं के निवारण के प्रयास करती नज़र आती हैं। बीते बहुत कम समय में उन्होंने अपने वार्ड में कईं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य करवाये हैं। जनसेवा और वार्ड के विकास के लक्ष्य को लेकर चल रही वंशिका सोनकर ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिये हैं। आज हर कोई उनके कार्यों की प्रशंसा कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button