Breaking NewsUttarakhand
‘महानवमी’ के पावन अवसर पर शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अष्ट सिद्धि, नौ निधियों की प्रदाता, करुणामयी माँ दुर्गा के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री जी की कृपा से सभी को सुयशपूर्ण जीवन, समृद्धि व आरोग्यता प्राप्त हो।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘महानवमी’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘महानवमी’ के पावन अवसर पर समस्त देश वासियों, भक्तों और श्रद्धालुओं को अनंत मंगलकामनाएं! माँ सिद्धिदात्री जी आप सभी भक्तों को उत्तम स्वास्थ्य व धन वैभव से परिपूर्ण करें, यही कामना है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अष्ट सिद्धि, नौ निधियों की प्रदाता, करुणामयी माँ दुर्गा के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री जी की कृपा से सभी को सुयशपूर्ण जीवन, समृद्धि व आरोग्यता प्राप्त हो एवं माँ की कृपा चराचर जगत पर बनी रहे। जय माँ सिद्धिदात्री।




