Breaking NewsUttarakhand

छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर पार्षद वंशिका सोनकर ने किया नमन

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- शिवाजी महाराज का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, पराक्रम, स्वाभिमान और त्याग का अनुपम उदाहरण है, जो युग-युगांतर तक प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता रहेगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- वीर शिरोमणी, भारतीय गौरव, सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक, व ‘हिंदवी स्वराज’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके द्वारा किये गये महान कार्यों को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

Advertisements
Ad 27

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के लिए समर्पण ने भारतवर्ष के इतिहास को समृद्ध और गौरवशाली बनाया है। मराठा साम्राज्य की स्थापना करने वाले महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज एक वीर मराठा सम्राट थे।

वंशिका सोनकर ने कहा कि इतिहास के पन्नों में शिवाजी महाराज की शौर्यगाथा सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। उनकी वीरता की मिसाल महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में दी जाती है। जब भी छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लिया जाता है, हर कोई गर्व और ऊर्जा को महसूस करता है। शिवाजी महाराज का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, पराक्रम, स्वाभिमान और त्याग का अनुपम उदाहरण है, जो युग-युगांतर तक प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button