Breaking NewsUttarakhand

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूरने दी शुभकामनाएं

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु एक सजग प्रहरी के रूप में आप सभी पत्रकार बंधुओं के द्वारा दिया जा रहा योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समस्त पत्रकार बंधुओं एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने सन्देश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- “समस्त पत्रकार बंधुओं एवं सभी देशवासियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

Advertisements
Ad 29

प्रेस व मीडिया के साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन से लेकर आजादी के अमृत काल तक की इस यात्रा में अपनी निष्पक्ष सोच और स्वतंत्र विचारधारा से प्रेस ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाते हुए भारत के निर्माण में प्रेस का योगदान सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु एक सजग प्रहरी के रूप में आप सभी पत्रकार बंधुओं के द्वारा दिया जा रहा योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है।’ लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ से जुड़े सभी पत्रकारों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button