Breaking NewsUttarakhand

पानी में फंसे वन गुर्जरों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला

देहरादून। तेज बारिश के कारण बढ़े नदी के जलस्तर के कारण पिछले काफी समय से पानी में फंसे वन गुर्जरों को रेस्क्यू कर निकाल गया। ये लोग मवेशियों के साथ यमुना नदी पार कर रहे थे। ये 21 गुर्जर मवेशियों के साथ आठ घंटे एक टापू पर फंसे रहे। बाद में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बचाव दलों आठ घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला उन्हें सुरक्षित निकाल लिया। इनमें गुर्जर परिवारों की छह महिलाएं, चार पुरुष और 11 बच्चे शामिल थे।

घटना शुक्रवार शाम की है। देहरादून के कालसी वन प्रभाग के धर्मावाला क्षेत्र में रहने वाले वन गुर्जर परिवारों के 21 सदस्य मवेशियों के साथ हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ये लोग अक्सर नदी पार कर आते-जाते रहते हैं। उस दौरान बारिश भी हो रही थी। जैसे ही ये लोग नदी के बीच पहुंचे एकाएक जलस्तर बढ़ने लगा। ऐसे में सभी ने नदी के बीच एक टापू पर शरण ली।

Advertisements
Ad 13

फंसे हुए लोगों ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पांवटा साहिब की पुलिस से संपर्क साधा। इस पर हिमाचल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन नदी की स्थिति देख बचाव अभियान शुरू नहीं हो पाया। टीम ने देहरादून से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। रात करीब दो बजे एनडीआरएफ मौके पर पहुंची और अभियान शुरू किया। एनडीआरएफ की टीम का नेतृत्व कर रहे सब इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अभियान सुबह 10 बजे तक चला। सभी के सकुशल निकलने पर अफसरों ने भी राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button