Breaking NewsNational

पाकिस्तान की गोलाबारी से 2 सैनिक शहीद, एक नागरिक की मौत

श्रीनगर। पाकिस्तान ने रविवार सुबह संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सैन्य चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। तंगधार सेक्टर में भारी गोलीबारी के चलते दो जवान शहीद हो गए। एक नागरिक की मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुए।

अधिकारियों के मुताबिक, एलओसी पर फायरिंग के चलते दो घर पूरी तरह तबाह हुए हैं। वहीं कई अन्य घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ कारें और मवेशियों को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है।

15 सितंबर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया था कि इस साल अब तक पाकिस्तान 2050 से अधिक बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है। इसमें 21 नागरिकों की मौत हुई। सीजफायर उल्लंघन की इन घटनाओं में आतंकियों की घुसपैठ भी शामिल है।

Advertisements
Ad 27

भारत ने पाकिस्तान से कई बार अनुरोध किया कि वे 2003 के सीजफायर समझौते का उल्लंघन न करें और अपने सैनिक को सीमा पर शांति और संयम बरतने का आदेश दे। इसके बावजूद सीमा पार से इन घटनाओं को दोहराया गया।

श्रीनगर में अशांति फैलाने की कोशिशें जारी हैं। 10 से ज्यादा आतंकी श्रीनगर के आसपास छिपे हुए हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक ये बस सही मौके के इंतजार में हैं। ये कश्मीर में सख्ती कम होने और सुरक्षा प्रतिबंधों के ढीला होने की ताक में हैं। पत्थरबाजों के नेटवर्क को भी सक्रिय करने की कोशिशें जारी हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक इन आतंकियों को श्रीनगर के बाहरी इलाकों में घूमता देखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button