Breaking NewsEntertainment

कोरोनावायरस की चपेट में आईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, पढ़िये पूरी खबर

मुंबई। पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। वो आइसोलेशन में हैं। माहिरा ने साल 2017 में हिंदी फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।

माहिरा खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मेरी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं आइसोलेट हो गई हूं। उन सभी लोगों को जानकारी दे दी है, जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए थे। ये बहुत कठिन समय है, लेकिन जल्दी ही ठीक हो जाएगा इंशाअल्लाह। प्लीज प्लीज मास्क पहनिए और रियायतों का ध्यान रखिए। अपने और दूसरों के लिए। लव, माहिरा खान।” माहिरा ने आगे लिखा- ‘प्रार्थनाओं और मूवी की सलाह का स्वागत है।’

Advertisements
Ad 27

माहिरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हैं और रईस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनका जन्म 21 दिसंबर 1984 को कराची में हुआ था। फिल्मों के अलावा वो कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button