Breaking NewsNational

बैंकॉक से 2 बंदर लेकर आया यात्री, बेंगलुरु हवाई अड्डे पर हुआ गिरफ्तार

बेंगलुरु एयरपोर्ट में यात्रियों की जांच की जा रही थी। तभी यात्री के पास दो बंदर मिले। यात्री ये बंदर बैंकॉक से लेकर आया था। अधिकारियों ने दोनों बंदरों को जब्त कर लिया है। यात्री को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बैंकॉक से पहुंचे एक यात्री को लुप्तप्राय प्रजाति ‘रेड-शैंक्ड’ के दो बंदरों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यात्री के पास से दो बंदरों को भी जब्त कर लिया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने ये कार्रवाई की है।

दक्षिण-पूर्व एशिया में पाए जाते हैं ये बंदर

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि ‘रेड-शैंक्ड’ मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया में पाए जाते हैं। इनकी टांगों के ऊपर का हिस्सा लाल रंग का होता है, इसलिए इन्हें ‘रेड-शैंक्ड’ कहा जाता है। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में गिरफ्तारी 10 दिसंबर को की गई लेकिन उन्होंने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया है।

Advertisements
Ad 27

बैग में छिपाए था दोनो बंदर

बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि बैंकॉक से आए एक यात्री को पकड़ा गया है। उसके पास से दो लुप्तप्राय बंदर बरामद किए गए है। इसने कहा कि यात्री ने इन जानवरों को अपने बैग में छिपाया हुआ था। पोस्ट में कहा गया है कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button