Breaking NewsUttarakhand

पीडीएफ के नेता नैथानी ने किया नामांकन

देहरादून। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। उत्तराखंड में सरकार की प्रमुख सहयोगी पीडीएफ के नेता मंत्री प्रसाद नैथानी ने देवप्रयाग विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा है। हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ से उन्हें सिंबल नहीं मिला है।

Advertisements
Ad 26

उत्तराखंड की सरकार में शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी को कांग्रेस का सबसे विश्वस्त सहयोगी माना जाता रहा है। 2012 में चुनाव के बाद निर्दलीय विधायकों का संगठन पीडीएफ के नेता बने नैथानी ने कांग्रेस सरकार को समर्थन दिया। जब मार्च 2016 में कांग्रेस के नौ विधायक बागी हुए तब भी पीडीएफ सरकार के साथ रही तो इसमें सबसे बड़ा योगदान नैथानी का ही रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button