Breaking NewsUttarakhand

संयुक्त कमांडर्स कॉन्फ्रेंस की बैठक में मोदी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दून में आज संयुक्त कमांडर्स कॉन्फ्रेंस की बैठक को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह दून पहुंचे। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में पहली बार हो रही इस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री करीब छह घंटे रहेंगे। बैठक में रक्षा मंत्री, तीनों सेना प्रमुखों के साथ ही एनएसए सहित देश की सुरक्षा से जुड़े तमाम लोग शिरकत कर रहे हैं।

सुबह करीब नौ बजे पीएम मोदी जौलीग्रांट से हेलीकाप्टर से सीधे आइएमए पहुंचे। वहां से सबसे पहले उन्होंने अाइएमए स्थित शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे सड़क पार कर आइएमए के चैटवुड ड्रिल स्क्वायर आए और यहां तीनों सेनाओं के सैनिकों ने उन्हें सलामी दी।

इस दौरान उनके साथ तीनों सेनाओं के चीफ भी मौजूद रहे। युवा जेंटलमैन कैडेट्स भी इस मौके के गवाह बने। बाद में वह आइएमए कमांडेंट ऑफिस से सीधे खेत्रपाल आडिटोरियम पहुंचे। यहां वह कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने शहीद विक्रम बत्रा मैस में कैडेट्स के परिजनों से मुलाकात की और कुछ सैनिकों को सम्मानित भी किया। कॉन्फ्रेंस के दौर वह आइएमए में जेंटलमैन कैडेट्स में जोश भी भरा। कार्यक्रम के दौरान आइएमए के सामने जीरो जोन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button