Breaking NewsUttarakhand

गुरु अर्जन देव के प्रकाश पर्व पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- गुरु अर्जन देव जी का पूरा जीवन मानव सेवा को समर्पित रहा है। वे दया और करुणा के सागर थे। वे समाज के हर समुदाय और वर्ग को समान भाव से देखते थे।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने सिखों के पांचवे गुरु, गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले एवं श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का संकलन करने वाले सिखों के पाँचवे गुरु शहीद शिरोमणि ‘गुरु अर्जन देव’ जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें शत-शत नमन।

Advertisements
Ad 27

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- निर्मल प्रवृत्ति, कर्तव्यनिष्ठा और सहृदयता के मूर्तिमान स्वरूप, परम् पूज्य श्री गुरु अर्जन देव जी ने ऐतिहासिक स्वर्ण मंदिर की नींव रखकर देश को एक अनुपम उपहार दिया। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब का संपादन भाई गुरदास के सहयोग से किया था। उन्होंने रागों के आधार पर गुरु वाणियों का वर्गीकरण भी किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब में स्वयं गुरु अर्जन देव के हजारों शब्द हैं। उनके अलावा इस पवित्र ग्रंथ में भक्त कबीर, बाबा फरीद, संत नामदेव, संत रविदास जैसे अन्य संत-महात्माओं के भी शब्द हैं।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- गुरु अर्जन देव जी का पूरा जीवन मानव सेवा को समर्पित रहा है। वे दया और करुणा के सागर थे। वे समाज के हर समुदाय और वर्ग को समान भाव से देखते थे। अपना संपूर्ण जीवन मानवता एवं धार्मिक कार्यों को समर्पित करने वाले ब्रह्मज्ञानी, महान अमर बलिदानी गुरु अर्जन देव जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button