मुंबई। बॉलीवुड की उभरती हुई अदाकारा और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को फ़ोटोग्राफर्स की खिंचाई का शिकार होना पड़ा। फ़ोटोग्राफर्स ने जाह्नवी से खूब मस्ती ली।
दरअसल अपने देश से बाहर गए सितारों को कई बार पत्रकार पहचान नहीं पाते और उन्हें गलत नाम से पुकारते हुए आपने कई बार देखा होगा, लेकिन जाह्नवी के साथ यह देश के अंदर ही हुआ। हुआ यूं कि जैसे ही जाह्नवी अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलीं, वहां मौजूद फटॉग्रफर्स उन्हें सारा कहकर पुकारने लगे।
आपको बता देें, यह सब सोची-समझ चाल थीं। कुछ फटॉग्रफर्स ने जाह्नवी की खिंचाई करने का फैसला लिया और जैसे ही वह अपनी वैनिटी वैन से बाहर आईं वे उन्हें सारा कहकर पुकारने लगे। जाह्नवी ने जैसे ही अपने लिए यह नाम सुना और फटॉग्रफर्स की मस्ती भांप चुकी थीं। जाह्नवी ने स्माइल देते हुए कहा, ‘जानबूझकर कर रहे हैं।’
बता दें कि जाह्नवी हाल ही में अपने कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई हैं। दरअसल उन्होंने एक पॉप्युलर मैग्ज़ीन के लिए शूट किया और अपनी इसी तस्वीर की वजह से वह ट्रोल हो गईं। लोग उनके कपड़े, विग और नेपोटिज़म को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी अब करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘तख्त’ में नजर आने वाली हैं। हालांकि, इसके अलावा जाह्नवी एक बायॉपिक भी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IAF पायलट गुंजन सक्सेना की बायॉपिक में जाह्नवी उनका किरदार निभाने वाली हैं।
Advertisements
Read Next
September 4, 2026
नेपाल में भयंकर बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले दो शख्स, पढ़िए पूरी खबर
September 4, 2026
उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिज़ाज, छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
September 4, 2026
आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं
September 3, 2026
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा एक और मौका, कर सकते हैं ये बड़ा काम
September 3, 2026
थ्रिलर बनने की हड़बड़ी ने बिगाड़ा खेल, पढ़िए तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ का रिव्यू
September 3, 2026
जटाशंकर धाम में दिखा प्रकृति का अद्भुत नजारा, खबर पढ़कर रह जाएंगे हैरान
September 3, 2026
मौसम विभाग ने दी चेतावनी, उत्तराखंड के नौ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
September 3, 2026
सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर
September 3, 2026
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा रुचि भट्ट के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
September 2, 2026
संयुक्त नागरिक संगठन ने की बुग्यालों के संरक्षण हेतु एसओपी जारी करने की मांग
Back to top button