सचिन बने भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार सचिन गाैनियाल को भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नामित किया है सचिन गौनियाल पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा में गढ़वाल मीडिया प्रभारी के पद पर भी रह चुके हैं
प्राप्त समाचार के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल द्वारा देहरादून निवासी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सचिन गौनियाल को अपनी टीम में शामिल करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पद पर नामित किया है।
इस अवसर पर सचिन गौनियाल ने कहा कि जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पद पर नामित करने पर वे उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल जी का हार्दिक आभार प्रकट करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन पर जो भरोसा जताया गया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही वे उन्हें दी गयी जिम्मेवारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।