Breaking NewsEntertainment

कैंसर से जूझ रही अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने बयां किया दर्द

न्यूयॉर्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए कैंसर से लड़ाई के दौरान अपने ‘बुरे दिनों‘ के अनुभवों को साझा किया। बेंद्रे का न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज चल रहा है।

Advertisements
Ad 29

सोनाली ने लिखा, ‘‘पिछले कुछ महीनों से…मैंने अच्छे और बुरे दोनों तरह के दिनों का सामना किया। ऐसे भी कई दिन थे जो थकावट भरे थे और इतना दर्द होता था की एक उंगली भी उठाई नहीं जाती थी। मुझे कई बार लगता है कि यह एक चक्र की तरह है…जो कि शारीरिक दर्द से शुरू होता है और फिर मानसिक पीड़ा पर पहुंच भावनात्मक दर्द में बदल जाता है।’’

उन्होंने कहा कि बहुत बुरे दिन आते हैं…कीमो के बाद, कीमो सर्जरी से पहले…ऐसे भी दिन थे जब हंसने से भी दर्द होता था। कई बार ऐसा लगता है कि इससे गुजरने के लिए मुझे पूरी ताकत लगा देनी होगी…खुद के साथ एक-एक मिनट की लड़ाई।
मुझे पता था कि यह बहुत लंबी और झकझोरने वाली लड़ाई थी। अदाकारा ने कहा कि खुश होने के लिए खुद को आगे की ओर धकेलना जरूरी है लेकिन कभी नकारात्मकता को खुद पर हावी ना होंने दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button