Breaking NewsUttarakhand

महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर उन्हें सादर नमन : वंशिका सोनकर

युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- महान भक्त कवि गोस्वामी तुलसीदास जी का साहित्य मानवता के लिए दीपस्तंभ की भांति है, जो आज भी जीवन के हर क्षेत्र में प्रेरणादायी है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने श्रीरामचरितमानस के रचनाकार महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए उन्हें सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- श्रीरामचरितमानस के रचनाकार, महान भक्त कवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। आपका साहित्य मानवता के लिए दीपस्तंभ की भांति है, जो आज भी जीवन के हर क्षेत्र में प्रेरणादायी है।

Advertisements
Ad 27

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- श्रद्धा, समरसता और सनातन संस्कारों की अखंड ध्वनि ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचनाकार, भक्ति और भारतत्व को स्वर देने वाले यशस्वी शिल्पी, ‘पूज्यपाद’ गोस्वामी तुलसीदास जी की वाणी युगों-युगों तक लोकमानस को श्री राम-मार्ग पर उन्मुख रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button