Breaking NewsNational

पुलिसवाले ने चलती कारों पर किया सिंघम का स्टंट, हुआ ये अंजाम

भोपाल। लॉक डाउन के दौरान जहाँ लगभग सभी लोग अपने अलग-अलग तरह के वीडियोज़ बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते नज़र आ रहे हैं, तो वहीं एक पुलिसकर्मी ने भी एक अलग वीडियो बनाया जिसके वायरल होने पर हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पुलिस उपनिरीक्षक मनोज यादव को दो चलती कारों की छत पर खड़ा होकर सिंघम स्टाइल में स्टंट करना भारी पड़ गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत मिलने पर दमोह के पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने जांच के बाद यादव पर 5,000 रुपये का अर्थदंड लगा दिया और उन्हें चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी गलतियां दोबारा न करें, क्योंकि यह उनके पद की गरिमा के विपरीत है।

मनोज यादव दमोह जिले के नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी हैं और वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वह दो चलती कारों पर खड़े होकर सिंघम फिल्म के टाइटल ट्रैक का स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

Advertisements
Ad 27

इस वीडियो में यादव दोनों पैर अलग-अलग कारों की छत पर रखे हुए हैं, सिंघम का गीत बज रहा है और दोनों कारें धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। पुलिस की वर्दी में यादव पूरी तरह फिल्मी अंदाज में हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने यह वीडियो लॉकडाउन के दौरान रविवार को बनाया। उन्होंने कहा कि दमोह पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने जांच के बाद उनपर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है और चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी गलतियां दोबारा न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button