Breaking NewsNational

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने व्यक्त किया दुःख

देहरादून/नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संस्‍थापक सदस्‍यों में से एक जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले छह साल से कोमा में थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्वीट कर जसवंत सिंह को श्रद्धांजलि दी और दुख जताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि जसवंत सिंह को राजनीति और समाज पर उनके अनोखे नजरिए के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “जसवंत सिंह जी ने देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे वक्त तक जुड़कर। उनके निधन से दुखी।”

Advertisements
Ad 13

 

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्वर्गीय जसवंत सिंह जी  लोकप्रिय जननेता और कुशल प्रशासक थे। वे केन्द्रीय वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री व विदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button