Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों विशेष रूप से सभी शिक्षकों को दी हार्दिक बधाई

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों विशेष रूप से सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान भारतीय परम्परा को और अधिक मजबूत बनाना है।

Advertisements
Ad 29

उन्होंने कहा कि वही देश और समाज आगे बढ़ता है जहां गुरुजनों का सम्मान होता है, शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हमें अपने गुरूजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान भारतीय परम्परा को और अधिक मजबूत बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button