Breaking NewsUttarakhand

‘संविधान दिवस’ के उपलक्ष्य में जीआरडी एकेडमी में कार्यक्रम आयोजित

डाॅ. अभिनव कपूर ने कहा- 26 नवंबर का ये दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। 1949 को आज के ही दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था।

देहरादून। जनपद देहरादून के प्रेमनगर स्थित जीआरडी एकेडमी में ‘संविधान दिवस’ के उपलक्ष्य में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ सामुहिक रूप से भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और संविधान की शपथ दिलायी।

‘संविधान दिवस’ के अवसर पर जीआरडी एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने शुभकामनाएं देते हुए विद्यर्थियों को भारतीय संविधान और संविधान दिवस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का भी भावपूर्ण स्मरण किया।

डाॅ. अभिनव कपूर ने कहा- 26 नवंबर का ये दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। 1949 को आज के ही दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। भारतीय संविधान सर्वोच्च मानवीय मूल्यों, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक आदर्शों, कर्तव्यों व अधिकारों की पावन अभिव्यक्ति है।

Advertisements
Ad 23

उन्होंने भावी पीढ़ी को संविधान की जानकारी देते हुए कहा, भारत की एकता, अखंडता और प्रगतिशीलता के प्रेरक ग्रंथ हमारे संविधान को समर्पित ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर हम राष्ट्र के सार्वभौमिक प्रगति और सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के पुनर्स्थापना में निरंतर संलग्न रहें और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

‘संविधान दिवस’ के अवसर पर जीआरडी एकेडमी के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की चित्रकारी के माध्यम से भारतीय संविधान के बारे में वर्णन किया एवं अपनी प्रतिभा को दर्शाया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर एवं अन्य शिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान सारिका डंग, सिमरन, मानसी, रश्मी, नीलम, सलोनी, मनीषा, शिवानी, प्रतीक्षा एवं मनीष आदि शिक्षकगण और स्कूल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button