Breaking NewsNational

गृह मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, चंद्रशेखर भी हिरासत में

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता आज प्रदर्शन कर रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन कर रही कई महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। इसके अलावा भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर रावण को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने जामा मस्जिद इलाके में प्रदर्शन करने को लेकर पुलिस इजाजत देने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर रावण को हिरासत में ले लिया। हालांकि चंद्रशेखर ने ट्वीट करके कहा, ‘मैं आजाद हूं, जामा मस्जिद जा रहा हूं।’

Advertisements
Ad 13

इसी बीच दिल्ली की जामा मस्जिद में कई लोग जुमे की नमाज़ अता करने जा रहे हैं। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए चप्पे-चप्पे पर बंदोबस्त पुख्ता किये हुए हैं। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात हैं। साथ ही सभी लोगों के पहचान पत्र चेक कर भीतर जाने दिया जा रहा है। कईं जगह पर पुलिस द्वारा नमाज़ियों को फूल देकर शांति बनाए रखने की अपील भी की जा रही है। वहीं नमाज़ियों ने भी पुलिस अधिकारियों को फूल भेंटकर अमन बनाये रखने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button