भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
वंशिका सोनकर ने कहा, आकाश की ऊंचाइयों से राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले भारतीय वायु सेना के वीर वायु सैनिकों के अदम्य साहस को नमन।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस पर देश की सेवा और सुरक्षा में तत्पर वायु सेना के वीर जवानों, अधिकारियों तथा उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई। हमारी वायुसेना के बहादुर जवानों व शहीदों के शौर्य, पराक्रम एवं बलिदान को नमन।

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 में हुई थी। उस वक्त देश में अंग्रेजों की हुकूमत थी। उस दौरान भारतीय वायु सेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स के नाम से जाना जाता था। हालांकि, जब देश आजाद हुआ तो रॉयल शब्द हटा दिया गया। जिसके बाद इसे भारतीय एयर फोर्स के नाम से जाना गया। इसलिए 8 अक्टूबर के दिन वायु सेना दिवस मनाया जाता है।
वंशिका सोनकर ने कहा, आकाश की ऊंचाइयों से राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले भारतीय वायु सेना के वीर वायु सैनिकों के अदम्य साहस को नमन। वीरता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सुरक्षा में निरंतर तत्पर रहने वाले हमारे वायुवीरों का शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।




