Breaking NewsUttarakhand

देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और लाल

देहरादून। वतन के दुश्मनों से देश की रक्षा करते जम्मू-कश्मीर में उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया। अल्मोड़ा के भनोली तहसील के अंतर्गत ध्याड़ी क्षेत्र के मेलगांव निवासी दिनेश सिंह(25) के शहीद होने की खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। सेना के सूत्रों की मानें तो शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को उत्तराखंड लाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, जवान दिनेश सिंह शनिवार को पाकिस्तान के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए हैं। शहीद दिनेश सिंह दो बहनों के बीच एकलौते भाई थे। 25 साल के दिनेश अविवाहित थे। उनकी दोनो बहनों की शादी हो चुकी है। एक बहन की कुछ समय पहले ही मौत हुई है। शहीद दिनेश के पिता गोधन सिंह गैड़ा भी भारतीय सेना में सेवा देकर अब सेवानिवृत्त हो गए हैं।

जवान की शहादत पर सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व बीडीसी सदस्य मदन सिंह भैसोड़ा, भाजपा नेता सुभाष पांडे समेत कई लोगों ने शोक वक्त किया।

Advertisements
Ad 29

बता दें कि शुक्रवार देर रात को बारामुला के उड़ी और रामपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भीषण गोलाबारी की।

इसमें कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के 21 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात गंगोलीहाट ब्लॉक के नाली गांव निवासी नायक शंकर सिंह (31) और मुनस्यारी ब्लॉक के नापड़ गांव निवासी गोकर्ण सिंह (41) पुत्र गंगा सिंह शहीद हो गए। इस गोलाबारी में पिथौरागढ़ निवासी नायक प्रदीप कुमार और बागेश्वर जिला निवासी नारायण सिंह के घायल होने की सूचना है। दोनों जवानों के पार्थिव शरीर आज ही उत्तराखंड पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button