Breaking NewsNational

पुलवामा में पहाड़ के मलबे के नीचे दबकर जवान की मौत

पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तैनात एक जवान पर अचानक पहाड़ के टुकड़े गिरने से उसकी मौत हो गई। इस मामले की जानकारी उनके परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि जवान सुनील यादव ड्यूटी पर गश्त लगा रहे थे, तभी पहाड़ का एक हिस्सा धसक गया। गिरते पत्थरों की चपेट में आने से सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। वह उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे। बता दें कि घायल जवान का इलाज सैनिक अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई। उनका पार्थव शरीर को गुरुवार (9 मई) को उनेक घर में पहुंचा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील चौबेपुर के भिंडूरी गांव के रहने वाले थे। करीब 10 दिन पहले ड्यूटी के दौरान पहाड़ के टुकड़े गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद जवान को सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुनील के भाई नंद किशोर ने बताया कि वह अपनी भाभी वंदना के साथ उन्हें देखने सैनिक अस्पताल भी गए थे और पिछले सप्ताह ही घर लौटे थे। बुधवार (8 मई) शाम डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisements
Ad 13

बताया जा रहा है कि सुनील के पिता भी सीआरपीएफ में थे। उनमें भी पिता की तरह देशसेवा की भावना थी। सुनील के परिवार में मां विजय लक्ष्मी और भाई नंद किशोर के साथ पत्नी वंदना हैं। गुरुवार (9 मई) सुबह जब जवान का पार्थिव शरीर उनके घर पर पहुंचा तो कोहराम मच गया था। दिनभर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button