Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, राजभवन में ली शपथ

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। वह राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल ने उन्हें शाम करीब सवा 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्या, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद ने मंत्री पद की शपथ ली।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद पुष्कर सिंह धामी को नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। वह  ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा सीट से दूसरी बार विधायक हैं और धामी की युवाओं में अच्छी पकड़ है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाने वाले धामी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी में अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं और युवाओं में उनकी पकड़ को बेहतर माना जाता है।

Advertisements
Ad 13

उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी है, पूर्व सैनिक के बेटे को जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाऊंगा।

धामी ने कहा था कि चुनाव की चुनौती को स्वीकार करता हूं। सबके साथ मिलकार काम करूंगा। धामी ने आगे कहा कि मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का अवसर दिया है। जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button