Breaking NewsNational

राहुल ने योगी पर साधा निशाना

नयी दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्यटन पर राज्य सरकार की पत्रिका में ताजमहल का नाम नहीं होने संबंधी रिपोर्टों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मजाक उड़ाया और उन्हें तथा उनकी सरकार को ‘‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’’ बताया।

Advertisements
Ad 27
राहुल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘सूरज को दीपक नहीं दिखाने से उसकी चमक नहीं घटती। ऐसे ही राज के लिए भारतेन्दु ने लिखा था अंधेर नगरी, चौपट राजा।’’
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पिछले सप्ताह जारी उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन पर पत्रिका में ताज महल का जिक्र ही नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button