Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, पड़ रही कड़ाके की सर्दी

देहरादून। उत्तराखंड में बिगड़े मौसम का मिज़ाज़ फ़िलहाल बदलता नज़र नहीं आ रहा है। राज्य में पिछले तीन दिनों से बढ़ी ठंड से बुधवार को भी राहत नहीं मिली। उत्तराखंड के लगभग अधिकतर इलाकों में बुधवार को भी बारिश जारी है। वहीं आज तड़के राजधानी देहरादून में गरज के साथ बारिश हुई। सुबह दस बजे बाद अचानक देहरादून में मूसलाधार बारिश होने लगी।

चारधाम, औली सहित राज्य की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं हैं। आज भी यहां बर्फबारी हुई है। राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी खूब बर्फबारी हो रही है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ सहित राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं।

Advertisements
Ad 29

वहीं सोमवार देर रात से लगातार बारिश से मसूरी में ठंड बढ़ गई है। शहर में तीन दिन बाद भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। इसके अलावा धनोल्टी और बुरांसखंडा क्षेत्र में शीतलहर बढ़ गई है। इसके बावजूद सैलानी वादियों का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं।

शहर में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। शहर में घना कोहरा है, लेकिन सैलानी पहाड़ की वादियों का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। सैलानी बारिश और कोहरे में मस्ती करते नजर आ रहे हैं और जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। धनोल्टी और बुरांशखंडा में शीतलहर के बीच पर्यटक मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button