Breaking NewsEntertainment

एक्शन से भरपूर होगी ‘कृष 4’: राकेश

मुंबई। ‘कृष 4’ पर काम शुरू करने वाले फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने कहा है कि फिल्म में ढेर सारे एक्शन दृश्य और वीएफएक्स देखने को मिलेगा। रोशन सुपरहीरो पर आधारित सुपरहिट ‘कृष’ श्रृंखला की आने वाली फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 29

उन्होंने बताया, ‘‘हम अगले साल अप्रैल या मई में शूटिंग शुरू करेंगे.. या 2018 में हो सकता है। यह एक बड़ी परियोजना है। हमें वीएफएक्स पर काम करने की जरूरत है और हमारा बजट बहुत ज्यादा है। लेकिन इसे दर्शकों के लिए काफी आकषर्क बनाया जाएगा।’’

रोशन ने बताया, ‘‘फिल्म के लिए हम अंतरराष्ट्रीय एक्शन निर्देशक को लेंगे। हम एक्शन और वीएफएक्स को ऊंचाई देना चाहते हैं।’’ रितिक ने सुपरहीरो श्रृंखला पर आधारित ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’ और ‘कृष 3’ फिल्म में काम किया था।
रोशन अपनी आने वाली फिल्म ‘कबाली’ को लेकर उत्साहित हैं। इसमें रितिक नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है और यह अगले साल 26 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button