Breaking NewsNational

राम मंदिर मुद्दे पर राहुल गाँधी ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। राम मंदिर मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह मुद्दा हमारा नहीं है। इसी के साथ राहुल ने आगे कहा कि देश में कई जरूरी मुद्दे हैं। जैसे- स्वास्थ्य, गरीबी, बेरोजगारी इत्यादि।

राहुल गांधी से अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आज के रुख पर सवाल पूछा गया था। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी मुद्दे पर कह चुके हैं कि सरकार न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा करेगी।

Advertisements
Ad 29

बता दें कि राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वहां से भी उन्होंने राफेल मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा और पांच सवाल पूछे और प्रधानमंत्री से सवालों से न भागने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने राफेल मामले में मुझे गाली दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button