Breaking NewsUttarakhand

रीवा की राजकुमारी बनेंगी सतपाल महाराज की पुत्रवधु

हरिद्वार। रीवा की राजकुमारी मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की पुत्रवधु होंगी। मोहिना और सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश सोमवार को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मोहिना टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिनेत्री भी हैं।

उनकी शादी का हिस्सा बनने उनकी साथी कलाकार कृति और निधि पहुंच चुकी हैं। कई अन्य के भी आने की उम्मीद है। सुयश के विवाह समारोह के लिए बैरागी कैंप में विशाल मंडप सजाया गया है।

इस शादी का हिस्सा बनने के लिए विभिन्न राज्यों से सतपाल महाराज के अनुयायियों के साथ ही विदेशों से भी मेहमान पहुंचे हैं। वधू बनने जा रही मोहिना के राजघराने से जुड़े होने के साथ ही फिल्म जगत से नाता होने के चलते हुए कई सिने कलाकार भी शादी में पहुंचने की उम्मीद है।

20191014_073212

Advertisements
Ad 13

मेहंदी की रस्म रविवार को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित एक होटल में हुई। यहां महिला संगीत के साथ दुल्हन को सजाया संवारा गया। इस दौरान वर पक्ष के चुनिंदा सदस्य और मोहिना की सहेलियां मौजूद रहीं। इस विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे लोगों के लिए शहर के अधिकांश होटल और धर्मशालाएं बुक कराई गई है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश महाराज के विवाह समारोह में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इस शादी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

कैबिनेट मंत्री और अध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे की शादी में कई वीवीआईपी शामिल होंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यक्रम तय है। इसके अलावा कई प्रदेशों के राज्यपालों के भी शादी में पहुंचने की खबर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button