Breaking NewsUttarakhand

पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर सादर नमन : अजय सोनकर

जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा- भाजपा के वरिष्ठ नेता, देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। राज्य के विकास हेतु उनके द्वारा दिया गया योगदान अविस्मरणीय है।

Advertisements
Ad 13

वरिष्ठ भाजपा ने अजय सोनकर ने उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा- नित्यानंद स्वामी का जन्म 27 दिसंबर 1927 को हरियाणा में हुआ था। उनके पिताजी भारतीय वानिकी संस्थान देहरादून में पोस्टेड थे, इसलिए उनका अधिकतर जीवन देहरादून में ही बीता। बाल्यकाल में ही नित्यानंद स्वामी आरएसएस से जुड़ गए थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में भी भाग लिया था।

नित्यानंद स्वामी का प्रोफेशन वकालत था। राजनीति में प्रवेश के बाद वो 1951 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उपाध्यक्ष बने। 1952 में विधान परिषद के अध्यक्ष बन गए। 9 नवंबर 2000 को जब उत्तराखंड बना तो बीजेपी ने नित्यानंद स्वामी को राज्य का पहला मुख्यमंत्री बनाया गया। 12 दिसंबर 2012 को उनका निधन हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button