Breaking NewsUncategorizedUttarakhand

सवाई माधो सिंह (प्रथम) की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सवाई माधो सिंह जी (प्रथम) सवाई माधोपुर के संस्थापक थे। उन्होंने ही वर्ष 1763 में सवाई माधोपुर शहर की स्थापना की थी, जिसका नाम उनके नाम पर ही रखा गया है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने जयपुर के महाराजा सवाई माधो सिंह जी (प्रथम) की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सवाई माधोपुर के संस्थापक व दूरदर्शी शासक, जयपुर के महाराजा सवाई माधो सिंह जी (प्रथम) की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

Advertisements
Ad 29

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सवाई माधो सिंह जी (प्रथम) सवाई माधोपुर के संस्थापक थे। उन्होंने ही वर्ष 1763 में सवाई माधोपुर शहर की स्थापना की थी, जिसका नाम उनके नाम पर ही रखा गया है। वे कच्छवाहा राजवंश व जयपुर के महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय के छोटे पुत्र और सवाई ईश्वरी सिंह के सौतेले भाई थे। उन्होंने 1750 से 1768 तक जयपुर रियासत पर शासन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button