देहरादून में युवाओं का बढ़ता शूटिंग क्रेज, नेक्स्ट जेन शूटिंग अकादमी में उमड़ रहा उत्साह
उक्त शूटिंग अकादमी की स्थापना युवा निशानेबाज कुंवर आदित्य सिंह द्वारा उत्तराखंड के युवाओं को उच्च स्तरीय शूटिंग प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एयर कंडीशन्ड नेक्स्ट जेन शूटिंग अकादमी में इन दिनों बच्चों और युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन से संबद्ध यह अकादमी आधुनिक एयर पिस्टल एवं 10 मीटर राइफल शूटिंग प्रशिक्षण के लिए तेजी से युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है।
अकादमी में विद्यार्थियों को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शूटिंग उपकरणों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां अनुभवी एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों द्वारा बच्चों को शूटिंग की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, ताकि आने वाले समय में यही खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकें।

ज्ञात हो कि उक्त शूटिंग अकादमी की स्थापना युवा निशानेबाज कुंवर आदित्य सिंह द्वारा उत्तराखंड के युवाओं को उच्च स्तरीय शूटिंग प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। कुंवर आदित्य सिंह स्वयं राज्य पदक विजेता एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटर रह चुके हैं।
अकादमी में प्रशिक्षकों एवं कोचों की एक मजबूत टीम युवाओं को प्रशिक्षण दे रही है, जिनमें —
• राशी भदौरिया — 4-5 बार राज्य पदक विजेता, राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी एवं CISF टीम प्लेयर।
• शिवम शर्मा — SAI Certified Coach, राज्य पदक विजेता
• कुंवर आदित्य सिंह- राज्य पदक विजेता एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटर
• प्रियांक चौहान- शूटिंग कोच, शामिल हैं।




