Breaking NewsUttarakhand

गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) की नव नियुक्त निदेशक ऋतु मित्रा ने संभाला कार्यभार

श्रीमती ऋतु मित्रा ने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम की वर्तमान व्यवस्थाओं, यात्री आवासों एवं पर्यटन सुविधाओं को और अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) की नव नियुक्त निदेशक ऋतु मित्रा ने कहा है कि उनका प्रमुख उद्देश्य उत्तराखंड में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना तथा देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना रहेगा।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा सहित प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृहों एवं यात्री आवासों में उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही यात्रा मार्गों पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभागों एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा।

श्रीमती ऋतु मित्रा ने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम की वर्तमान व्यवस्थाओं, यात्री आवासों एवं पर्यटन सुविधाओं को और अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों की आपसी सहभागिता एवं सहयोग से सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक प्रभावी रूप से पहुंचाकर प्रदेश में पर्यटन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।

अधिकारियों के साथ बैठक भी की

ऋतु मित्रा ने अपने सहयोगी निदेशक विशाल गुप्ता एवं डॉ रणवीर सिंह के साथ अधिकारियों की बैठक ली और निगम के कर्मचारियों और संगठन की समस्याओं के बारे में पता भी किया।

Meeting with officers of GMVN

ऋतु मित्रा ने भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज का इस दायित्व पर नियुक्त करने हेतु धन्यवाद दिया है और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को देखते हुए तत्परता से जानता की समस्याओ के समाधान और सहयोग की अपेक्षा की है ।

ऋतु मित्र भाजपा डोईवाला मंडल की चुनाव सह प्रभारी रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button