Breaking NewsEntertainment

छोटे पर्दे पर फिर शुरू होने जा रहा है ‘साथ निभाना साथिया 2’, रिलीज हुआ पहला टीजर

मुंबई। कोकिलाबेन और उनकी बहू गोपी और राशी की नोक- झोंक ऑडियन्स को काफी पसंद आई थी। इसलिए यह शो सीजन 2 के साथ शुरू होने जा रहा है। साथ निभाना साथिया 2 का पहला टीजर रिलीज हो गया है। शो में देवोलीना भट्टाचार्जी गोपी बहू के किरदार में नजर आएंगी। देवोलीना ने शो का टीजर शेयर किया है।

देवोलीना ने टीजर शेयर करते हुए लिखा- हम पॉपुलर डिमांड के बाद वापिस आ गए हैं। टीजर में देवोलीना नए किरदार गहना के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। जिसमें वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं। यह शो तीन साल के बाद वापसी कर रहा है।

साथ निभाना साथिया 2017 में ऑफ एयर हो गया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘रसोड़े में कौन था’ वीडियो वायरल होने के बाद शो के दोबारा आने की डिमांड की जा रही थी। इस वीडियो में पहली गोपी बहू जिया मानेक हैं। रसोड़े में कौन था वीडियो पर रातोंरात मीम्स बनने लगे। यह वीडियो कार्तिक आर्यन, राजकुमार राव सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शेयर किया। इसी बीच मेकर्स ने शो का दूसरा सीजन बनाने का फैसला लिया।

शो क प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा ने हाल ही में शो के दूसरे सीजन के बारे में कंफर्म करते हुए मुबंई मिरर से कहा-  साथ निभाना साथिया सीरियल 2010 में लॉन्च हुआ था और तभी से सभी को बहुत पसंद आया था। लॉकडाउन के दौरान बहुत लोगों से इसे दोबारा देखा है। नए सीजन में कई नए किरदार होंगे लेकिन परिवार वही रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button