मेडल से चूके सचिन यादव, नीरज चोपड़ा ने भी किया निराश
Neeraj Chopra World Athletics Championship final Update: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में नीरज चोपड़ा मेडल नहीं जीत पाए हैं। वह 8वें नंबर पर रहे हैं। दूसरी तरफ सचिन यादव प्रभावित करने में सफल रहे हैं और वह चौथे नंबर पर रहे हैं।

Neeraj Chopra World Athletics Championship final Update: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जैवलिन थ्रो में 12 प्लेयर्स ने हिस्सा लिया है। फाइनल में भारत की तरफ से नीरज चोपड़ा, सचिन यादव और पाकिस्तान की तरफ से अरशद नदीम ने क्वालीफाई किया था। लेकिन फाइनल में नीरज अपने लय में नजर नहीं आए और वह मेडल नहीं जीत सके। दूसरी तरफ सचिन यादव फाइनल की सबसे बड़ी खोज रहे हैं और वह चौथे स्थान पर रहे हैं। पाकिस्तान के अरशद नदीम पर भी पदक जीतने से चूक गए हैं।
सचिन यादव ने दिखाया दम
सचिन यादव भले ही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में मेडल नहीं जीत पाए हैं, लेकिन वह अपने खेल से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। उनका हाईएस्ट थ्रो 86.27 मीटर का रहा है। उन्होंने एंडरसन पीटर्स और जूलियन बेवर जैसे प्लेयर्स को कड़ी टक्कर दी। वह चौथे नंबर पर रहे हैं।
केशोर्न वाल्कोट ने जीता गोल्ड मेडल
वर्ल्ड एथलेक्टिस चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में केशोर्न वाल्कोट ने गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 88.16 मीटर का थ्रो फेंक कर कमाल किया है। वहीं एंडरसन पीटर्स ने सिल्वर और कर्टिस थॉम्पसन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
अरशद नदीम हुए बाहर
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में अच्छा नहीं कर पाए हैं और मेडल जीतने से चूक गए हैं। फाइनल में उनका बेस्ट थ्रो 82.75 रहा है।




