Breaking NewsEntertainment

पंचतत्व में विलीन हुए संजय गुप्ता, अंतिम संस्कार में पहुंचे कई सेलिब्रिटी

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए श्मशान घाट पहुंचे और नम आंखों से संजय गुप्ता को आखिरी विदाई दी। अभिषेक बच्चन भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे। कई बेहतरीन फिल्में देने वाले संजय गुप्ता के अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर की सुबह संजय गुप्ता का उनके मुंबई स्थित घर में निधन हो गया। 57 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और अब वह पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया इस दौरान संजय गुप्ता का परिवार, रिश्तेदार और बॉलीवुड की कई हस्तियां श्मशान घाट में मौजूद रहीं और दिवंगत निर्देशक को आखिरी विदाई दी। वहीं संजय गुप्ता के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे

रोनित रॉय, रोहित रॉय से लेकर मिलाप जावेरी, राजपाल यादव, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी, मनोज बाजपेयी, राकेश रोशन सहित कई सेलिब्रिटी उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे। इस दौरान रोनित रॉय और रोहित रॉय की भी आंखें नम हो गईं और मिलाप जावेरी भी अपने दोस्त को खोकर बुरी तरह टूट गए और रोने लगे। अभिषेक बच्चन भी संजय गुप्ता को श्रद्धांजलि देने श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने दिवंगत फिल्ममेकर को श्रंद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं जताई।

संजय गुप्ता की मौत की वजह

Advertisements
Ad 29

वर्सोवा पुलिस थाना क्षेत्र में संजय गुप्ता की मौत की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि बीती रात संजय गुप्ता का उनके घर में संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े। इस घटना में उनके सिरपर चोट लगी और सिर से खून बहने लगा। खून ज्यादा बह जाने के कारण उनका निधन हो गया। घटना के समय घर में उनकी पत्नी, बच्चे और एक हाउस हेल्प था, लेकिन देर रात होने के चलते सभी सो रहे थे, ऐसे में उन्हें इस हादसे की जानकारी नहीं लगी। ऐसे में जब वह सुबह उठे तो इस घटना की जानकारी मिली। परिवार की ओर से फिलहाल किसी तरह का संदेह या एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

 

संजय गुप्ता का फिल्मी सफर

संजय गुप्ता के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों का निर्देशन किया था। उनकी चर्चित फिल्मों की बात करें तो इनमें ‘कांटे’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘काबिल’, ‘आतिश’, ‘जिंदा’, ‘हमेशा’, ‘राम शास्त्र’, ‘जंग’, ‘जज्बा’, ‘मुसाफिर’, ‘दस कहानियां’, ‘मुंबई सागा’ और ‘खौफ’ जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। इनमें से कई फिल्मों का निर्माण भी खुद संजय गुप्ता ने ही किया था। संजय गुप्ता ने ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘प्लान’, ‘वुडस्टॉक विला’, ‘एसिड फैक्ट्री’ और ‘पंख’ जैसी फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button