Breaking NewsSports

न्यूजीलैंड दौरे पर अनुभव के साथ उतरेंगे संजू सैमसन, व्यस्त शेड्यूल को लेकर दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का आगामी न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने व्यस्त शेड्यूल के चलते तैयारी के लिए अधिक समय नहीं मिलने पर खुलकर बात की।

भारतीय क्रिकेट टीम घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होने के बाद अब न्यूजीलैंड के दौरे पर अपनी अगली टी20 सीरीज खेलेगी जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से हो जाएगी। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालने के लिए काफी कम समय मिलने वाला है, जिसको लेकर स्क्वॉड का हिस्सा स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का दौरे से पहले बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने व्यस्त शेड्यूल को लेकर खुलकर बात की और बताया कि ऐसे में उनके लिए अनुभव किस तरह से काम आने वाला है।

शेड्यूल के हिसाब से काफी कम समय है हमारे पास तैयारी के लिए

संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के दौरे को लेकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत करते हुए दिए अपने बयान में कहा कि सच कहूं तो मौजूदा समय में जिस तरह से शेड्यूल तय किए जा रहे हैं, उसमें हमको अभ्यास और तैयारी के लिए अधिक समय नहीं मिलता। ऐसे में आपका अनुभव काम आता है और आप मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में रहने की कोशिश करते हैं जिसमें जितना भी समय मिलता है उसका पूरा फायदा उठाते हैं। हम 20 अक्टूबर को न्यूजीलैंड पहुंचेंगे और 21 अक्टूबर को अभ्यास करेंगे जबकि 22 अक्टूबर को हमें पहला मैच खेलना है। वहां के हालात के अनुसार ढलने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए शुरुआती दो-तीन गेंदों में परिस्थितियों को समझने का प्रयास करेंगे। हम अपने अनुभव से मिली सीख पर अमल करेंगे और हालात के अनुसार खेलने की कोशिश करेंगे।

Advertisements
Ad 29

अब तक संजू ने सिर्फ तीन मुकाबले न्यूजीलैंड में हैं खेले

न्यूजीलैंड का यह दौरा टीम इंडिया के लिए साल 2028 में वहां पर होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के नजरिए से काफी अहम रहने वाला है, जिसमें संजू सैमसन को लेकर बात की जाए तो उनको अब तक वहां पर सिर्फ तीन मुकाबले खेलने का मौका मिला है। इसमें संजू सैमसन ने 2 टी20 में जबकि एक वनडे फॉर्मेट में मैच खेला है और तीनों ही मैच में वह अपने बल्ले से कोई खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके थे। संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड में अपना पिछला टी20 मुकाबला साल 2020 में खेला था, जिसमें वहां पर उन्होंने खेले 2 मैचों में सिर्फ 10 रन ही बनाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button