Breaking NewsEntertainment

‘सरकार 3’ का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हैं यामी

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री यामी गौतम ‘सरकार 3’ का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हैं और फिल्म के एक्शन दृश्यों के लिए जल्द ही वह तैयारी भी शुरू करेंगी। यामी ने मुंबई में एक बयान में कहा, ‘‘इस तरह का प्रयास मैं पहली बार कर रही हूं और इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।

Advertisements
Ad 29

अपनी हर फिल्म के साथ कोई भी अभिनेता अपने नए पक्ष को उभारना चाहता है। हमने शूटिंग शुरू कर दी है और इस किरदार के लिए जल्द ही सेट पर आने के लिए आशान्वित हूं।’’ 28 वर्षीय अभिनेत्री ‘सरकार’ की इस तीसरी कड़ी में कुछ बेहद खतरनाक एक्शन दृश्यों को करने की भी तैयारी कर रही हैं।

राम गोपाल वर्मा के लेखन और निर्देशन में बन रही ‘सरकार 3’ एक राजनीतिक अपराध थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक बार फिर मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, मनोज वाजपेयी और यामी गौतम हैं। फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 17 मार्च 2017 को रिलीज होगी। यामी आगामी फिल्म ‘काबिल’ में रितीक रोशन के साथ दिखेंगी और यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button