Breaking NewsUttarakhand

पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्‍चे की मौत, कई घायल

देहरादून। जनपद देहरादून के विकासनगर कोतवाली अंतर्गत बाढ़वाला में एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर क्षेत्र के बाड़वाला में लक्ष्य पब्लिक स्कूल की बस पेड़ से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हुए हैं।

Advertisements
Ad 27

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची एवँ राहत व बचाव कार्य शुरू कर घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button