Breaking NewsNational

सुरक्षाबलों ने शोपियां में 4 आतंकवादियों को किया ढ़ेर, पढ़िये पूरी खबर

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए हैं। सेना के अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है।

4 आतंकवादियों के खात्मे के बाद सेना ने इलाके का सर्च ऑपरेशन पूरा कर लिया है और फिलहाल आतंकियों के खात्मे का यह ऑपरेशन खत्म हो चुका है। सेना ने इस ऑपरेशन में आतंकवादियों से 1 एके 47 राइफल और 3 पिस्टल बरामद किए हैं।

Advertisements
Ad 29

रविवार की रात आतंकियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच गोलीबारी हुई जिसके बाद इलाके को घेर लिया गया था। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा अभियान चलाया गया था।

जिसके बाद सुरक्षाबल आतंकवादियों को घेरने में कामयाब हो गए थे। आतंकियों के छिपने वाले स्थान पर जैसे ही सुरक्षा कर्मी आ पहुंचे तभी गोलीबारी शुरू कर दी गई जिसके चलते मुठभेड़ की घटना को अंजाम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button