Breaking NewsBusinessNational

सस्ता हो गया सोना-चांदी, अब कर लो खरीदारी

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,910 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी भी गिरावट के साथ 22.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

नई दिल्ली। विदेशों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 300 रुपये की गिरावट के साथ 59,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 350 रुपये टूटकर 71,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

Advertisements
Ad 27

वैश्विक बाजार में भी गिरावट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की हाजिर कीमत 300 रुपये की गिरावट के साथ 59,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।’ विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,910 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी भी गिरावट के साथ 22.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button