Breaking NewsEntertainment

शाहरुख खान से खफा फैंस दे रहे सुसाइड की धमकी

मुंबई। लगातार तीन फिल्में फ्लॉप होने के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान अब सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। पर्दे के पीछे रहकर वह कई प्रोजेक्ट्स को अंजाम दे चुके हैं लेकिन शाहरुख पिछले काफी वक्त से सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आए हैं। साल 2019 में शाहरुख खान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है और अब ये कहा जा सकता है कि शाहरुख खान के फैन्स का सब्र जवाब दे रहा है।

सोशल मीडिया पर फैन्स कई बार #WeWantAnnouncementSRK ट्रेंड करा चुके हैं। अब देखा जा रहा है कि उनके फैन्स शाहरुख खान के वापसी नहीं करने पर अपनी जान देने की धमकी दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, “शाहरुख अगर तुमने 1 जनवरी को अपनी फिल्म की घोषणा नहीं की तो मैं अपनी जान दे दूंगा। फिर से बोल रहा हूं। मैं अपनी जान दे दूंगा।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “खान साब हद हो गई। मैंने जीरो के बाद से आपकी कोई फिल्म नहीं देखी है। आपको लेकर किसी तरह का एक्साइटमेंट भी नहीं आ रहा है। अब आपको हमें कोई गुड न्यूज देनी होगी। कम से कम यश राज फिल्म्स की धूम सीरीज में ही आ जाइए।” बता दें कि शाहरुख खान इस साल या तो दूसरों के शो में नजर आए हैं या उन्होंने अपने प्रोडक्शन के प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं।

Advertisements
Ad 27

क्या थी फिल्म की स्टार कास्ट?

बता दें कि शाहरुख खान की आखिरी फिल्म जीरो में वह अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने एक बौने शख्स का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी को लेकर अधिकतर रिस्पॉन्स निगेटिव था और इसे कुछ खास माउथ पब्लिसिटी भी नहीं मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button