Breaking NewsNationalUttarakhand

हिमालय क्षेत्र में हिमस्खलन की चेतावनी

चंडीगढ़। मौसम विज्ञानियों ने हिमालय क्षेत्र में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। चंडीगढ़ स्थित हिम एवं हिमस्खलन अध्ययन संस्थान (सीएएसई) ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ जिलों के लिए आज लगातार दूसरे दिन हिमस्खलन की चेतावनी दी है। सीएएसई ने कहा कि आज शाम पांच बजे से अगले 24 घंटे के लिए यह चेतावनी प्रभावी रहेगी।

Advertisements
Ad 29

एजेंसी द्वारा जारी परामर्श के अनुसार जम्मू और कश्मीर के बारामुला जिले के हिमस्खन की आशंका वाले स्थानों पर हिमस्खलन का खतरा ज्यादा है जबकि राज्य के कुपवाड़ा और बांदीपुरा जिलों में कुछ कम खतरा है।

राज्य के अनंतनाग, रामबन, गंदेरबल, करगिल और लेह जिलों के लिए भी कुछ कम खतरे की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल में लाहौल और स्पीति, कुल्लू, चंबा और किन्नौर जिलों में कम खतरे की चेतावनी दी गई है, जबकि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल के लिए भी कम खतरे की चेतावनी जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button