Breaking NewsEntertainment

‘इच्छाधारी नागिन’ बनने जा रही हैं श्रद्धा कपूर, कही ये बात

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि फिल्म ‘नागिन’ में इच्छाधारी नागिन का किरदार मिलने पर उनकी खुशी चरम पर है। अभिनेत्री को लोकप्रिय टेलीविजन-श्रृंखला ‘नागिन’ पर आधारित तीन-फिल्म फ्रेंचाइजी के लिए साइन किया गया है, जो विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है।

श्रद्धा कपूर ने कहा, “मेरे लिए स्क्रीन पर नागिन का रोल अदा करना सौभाग्य की बात है। मैं अपनी आइडल श्रीदेवी मैम को ‘नगीना’ और ‘निगाहें’ जैसी फिल्मों को देखकर बड़ी हुई हूं, प्रेरित हुई हूं और उसी तरह की फिल्मों में काम करना चाहती थी। ये प्रतिष्ठित किरदार निभाना जैसा है, जिसे दर्शकों ने हमेशा सराहा है।”

Advertisements
Ad 26

इस फिल्म को वीएफएक्स के माध्यम से बनाया जा सकता है। हालांकि इसके रिलीज डेट का खुलासा नहीं हो सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button