Breaking NewsSports

वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए श्रेयस अय्यर, बताया क्यों खास हैं ये 15 साल का खिलाड़ी

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में उन्होंने दो मैचों में अर्धशतक लगाया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

Cricket News: जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत में वैभव सूर्यवंशी की भूमिका काफी अहम रही। उन्होंने इस सीरीज में दो अर्धशतक लगाए। इस बीच बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज जीत दर्ज करने के बाद श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा है।

श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?

श्रेयस अय्यर ने बीसीसीआई के साथ इंटरव्यू में वैभव को लेकर कहा कि मुझे पता है कि वैभव क्या कर सकते हैं। खासकर उन्होंने जो दो मैचों में टीम को स्टार्ट दी वो टीम के लिए काफी अहम रही। उनकी यही खासियत उन्हें सबसे अलग बनाती है। उन्होंने पारी की शुरुआत में टीम को अच्छा स्टार्ट दिया। उसके बाद ईशान और तिलक ने उस मौके का फायदा उठाया। हर खिलाड़ी के कंट्रीब्यूशन से ही टीम को जीत मिलती है।

बतौर कप्तान पहली सीरीज जीतने के बाद अय्यर ने क्या कहा?

Advertisements
Ad 29

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में मिली जीत को लेकर अय्यर ने कहा कि यह बहुत खास एहसास है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। देश का प्रतिनिधित्व करना और पहली सीरीज जीतना, एक खिलाड़ी के तौर पर आप हमेशा यही सपना देखते हैं। और मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि एक टीम के तौर पर हमने नतीजे के बारे में ज्यादा सोचने के बजाय अपने लिए एक स्टैंडर्ड तय किया था और उसी के हिसाब से खेला जो काफी अच्छा रहा। मयंक के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस टूर्नामेंट में उनका अप्रोच और एटीट्यूड ही सबसे अहम रहा। उन्होंने मैच में प्लान के मुताबिक गेंदबाजी की।

जिम्बाब्वे सीरीज में वैभव ने बनाए 151 रन

वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उन्होंने जिम्बाब्वे सीरीज में कुल तीन मैचों में 50 से अधिक की औसत से 151 रन बनाए। वह इस सीरीज में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उसके बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर ईशान किशन रहे, उनके बल्ले से तीन मैचों में 145 रन आए। इंग्लैंड और आयरलैंड टी20 सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button